बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में मेरठ रेंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है,जिसमें रेंज के तीन जनपद बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में माह नवम्बर 2025 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बताया कि आईजीआरएस, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर माह नवम्बर में जो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए उनका शासन की मंशानुरूप समयबद्ध विधिक निस्तारण कराया गया, जिससे आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाली माह नवम्बर- 2025 मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिक्षेत्रों व जनपदो की जारी की गई रैकिंग में मेरठ परिक्षेत्र व रेंज के जनपद बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को आई.जी.आर.एस. प्रणाली से प्राप्त शिकायतों का उच्चकोटि की गुणवत्ता एवं समयबद्ध निस्तारण करने व जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर शासन की मंशानुरूप पूर्ण मनोयोग से समस्याओं के विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।
डीआईजी ने अच्छा प्रदर्शन करने पर तीनो जनपदो की प्रशंसा की ,साथ ही परिक्षेत्र के सभी जनपदो को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का शासन की मंशानुसार प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण करना सुनिश्चित करें, ताकि जनता को त्वरित लाभ मिल सके। शिकायतो के समयबद्ध निस्तारण से जहां एक ओर जनता को समय से न्याय मिलता है, वहीं पुलिस के विरूद्ध आने वाली शिकायतों में भी कमी आती है।
आईजीआरएस में हापुड,बागपत व बुलन्दशहर पहले स्थान पर
RELATED ARTICLES



