Sunday, April 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरगर्मी व धूप से लोगों को हो रही आई फ्लू की दिक्कत,...

गर्मी व धूप से लोगों को हो रही आई फ्लू की दिक्कत, जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन आ रहे 150 मरीज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में गर्मी और धूल के कारण लोगों की आंखों में जलन और सुजन की समस्या आ रही है। नेत्र रोग विशेषज्ञों के पास आई फ्लू की समस्या से ग्रसित मरीजों की लाइन लगी हुई है। चिकित्सक इसका कारण गर्मी व धूल को बता रहे हैं। बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है।
आपको बता दें कि जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 150 के करीब मरीज रहे हैं। मरीजों में अधिकांश आई फ्लू की समस्या बातकर परामर्श ले रहे हैं। चिकित्सक मरीजों का उपचार करने के साथ-साथ इसके बचाव की सलाह भी दे रहे हैं।
जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके झा ने बताया कि धूप से बचने के लिए घर से बाहर चश्मा पहन कर निकले। बाहर से आने के बाद साफ पानी से आंखों को साफ करें। गंदे कपड़े या संक्रमित व्यक्तियों के कपड़ों से आंखों को न पोछे। अगर आंखों में किसी तरह की समस्या है तो चिकित्सक को दिखा कर ही दवा लें।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments