बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): सोशल मीडिया पर भगवान राम के प्रति अभद्र टिपण्णी करने पर हिन्दु संगठनों ने रोष व्यक्त किया। इस सिलसिले में जनपद बुलंदशहर पुलिस ने थाना खुर्जा को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि खुर्जा के मोनू सिंह ने सोशल मीडिया पर भगवान राम को लेकर एक टिपण्णी की हैं। बुलंदशहर की श्री राम सेना ने इस टिपण्णी को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बुलंदशहर पुलिस को टैग किया हैं और कार्यवाही की मांग की हैं।



