बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर परिसर में गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने होली खेली और परस्पर होली पर्व की शुभकामनाए दी। थाना परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिसकर्मियों ने जमकर रंगभरी होली खेली और सभी ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।