Monday, March 23, 2026
HomeFeaturedAHAAR NEWS || आहार खबररजवाहा कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, किसानों की मेहनत पर फिरा...

रजवाहा कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अहार क्षेत्र के गांव रसूलपुर में रविवार की रात रजवाहा कटने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। रजवाहा कटने से सैकड़ों बीघा गेहूं और सरसों की फसल पानी में डूब गई जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
आपको बता दें कि ग्रामीणों के अनुसार, रजवाहे की पटरी काफी समय से कमजोर थी। रविवार की रात पानी का दबाव अधिक बढ़ने के कारण रजवाहा अचानक कट गया और खेतों में तेज़ी से पानी भर गया। देखते ही देखते कई किसानों की फसल जलमग्न हो गई। इस घटना में गांव रसूलपुर के किसान रामभूल, दिनेश, हेमराज, लखपत, विजयपाल सिंह, रणधीर और रमेश की लगभग 30 बीघा गेहूं व सरसों की फसल पानी में डूब गई, जबकि कुंवरपाल की करीब चार बीघा फसल में भी पानी भर गया। वहीं गांव खंदोई निवासी किसान हरनाम ने बताया कि फसल लगभग तैयार थी और कटाई का समय भी नजदीक था, लेकिन अचानक पानी भर जाने से पूरी फसल खराब होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि अगर समय रहते रजवाहे की मरम्मत कर दी जाती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने प्रशासन से जल्द नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने और रजवाहे की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments