Sunday, July 6, 2025
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरपत्नी से हुए विवाद में पति ने खाया जहर, मौत

पत्नी से हुए विवाद में पति ने खाया जहर, मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के सुल्तानपुर बिलौनी में हनुमान चौराहा के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। शव को देख स्थानीय लोगों ने मामले से 112 डायल कर पुलिस का अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृत युवक की पहचान थाना डिबाई क्षेत्र के अकराबास निवासी 28 वर्षीय जयवीर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, जयवीर की शादी दो वर्ष पूर्व थाना अतरौली क्षेत्र के कांजाबाद निवासी अनीता से हुई थी। जयवीर की पत्नी अपने ससुराल गई हुई थी। गुरुवार को जयवीर अपनी पत्नी और छह महीने की बच्ची से मिलने के लिए ससुराल गया था। वहां किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी ने 112 डायल कर शिकायत कर दी जिसके बाद जयवीर ने जहर खा लिया। ससुरालीजन जयवीर को इलाज के लिए डिबाई ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई। आरोप है कि ससुरालवासी जयवीर को रास्ते में ही छोड़कर चले गए। जयवीर घर में अकेला रहता था और उसकी एक बहन है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर बुलंदशहर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments