बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को गांव बहलीमपुरा दुर्गापुरम प्रथम गली नंबर-6 में करीब 11 बीघा व राधानगर में करीब 7 बीघा में हो रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। जेसीबी मशीन की मदद से अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्राधिकरण के बुलडोजर ने कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
आपको बता दें कि बुलन्दशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण, विकास क्षेत्रान्तर्गत सुशील कुमार शर्मा व विजय कुमार एडवोकेट द्वारा गांव बहलीमपुरा दुर्गापुरम प्रथम, गली नम्बर-6 के पास रेलवे रोड बुलन्दशहर पर लगभग 11 बीघा व पंकज वर्मा, दीपक वर्मा, रविन्द्र द्वारा तथा राधानगर शास्त्री नगर के सामने शिकारपुर बाईपास रोड बुलन्दशहर लगभग 7 बीघा में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों को ध्वस्त किया गया।
प्राधिकरण की जनमानस से पुन: अपील हैं कि बिना मानचित्र स्वीकृति के कोई भी निर्माण न करें तथा अवैध कॉलोनियों में कोई भी क्रय-विक्रय न करें।
अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त
RELATED ARTICLES



