Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअवैध रूप से चल रहा अमृतधारा हॉस्पिटल सील, संचालक को नोटिस जारी

अवैध रूप से चल रहा अमृतधारा हॉस्पिटल सील, संचालक को नोटिस जारी


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर कस्बे में अलीगढ़ रोड पर स्थित अमृतधारा हॉस्पिटल पर बुधवार की दोपहर गाज गिर गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से चल रहे अमृतधारा हॉस्पिटल को सील कर दिया। इसके साथ ही हॉस्पिटल में कोई पंजीकृत डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालक को नोटिस जारी किया है।
आपको बता दें कि चिकित्सा प्रभारी डॉ. संजीव भाटी ने बताया कि अमृतधारा हॉस्पिटल के खिलाफ आइजीआरएस पोर्टल पर लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के टीम ने सीएमओ के आदेश पर हॉस्पिटल पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान हॉस्पिटल प्रबंधन से पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। जांच करने गई टीम को मौके पर कोई पंजीकृत डॉक्टर मौजूद नहीं मिला, केवल हॉस्पिटल का स्टाफ ही कार्य करता पाया गया। पूछताछ करने पर कर्मचारियों ने बताया कि डॉक्टर कहीं बाहर गए हुए हैं। हॉस्पिटल में इलाज की व्यवस्थाएं भी मानकों के अनुरूप नहीं थी जिसके बाद अमृतधारा हॉस्पिटल को सील कर संचालक को नोटिस जारी किया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments