बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में 12 सितम्बर 2025 से 17 सितम्बर 2025 तक अडौली कट से भूड चौराहे के मध्य अपर गंगा कैनाल पर स्थित पुल की मरम्मत हेतु ट्रैफिक डायवर्जन कराया गया था एवं यातायात को सुचारु रुप से चलाने हेतु पुलिस कर्मीयों की डियूटी लगायी गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बुलन्दशहर द्वारा मार्ग का भ्रमण कर यातायात को सुचारु रुप से चलाने एवं आम जन-मानस की समस्याओं को लेकर डियूटी पर लगे सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में 15 सितम्बर 2025 को महाराणा प्रताप चौक से ब्रहम्मान्द कट तक मार्ग पर ट्रैफिक का अधिक भार होने व सडक पर बने गड्ढो के कारण आम जन मानस को यातायात में समस्याओं का सामना करना पड रहा था एवं जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। ड्यूटी पर तैनात मुख्य आरक्षी यातायात अरविन्द बालियान, मुख्य आरक्षी यातायात पराग मलिक व आरक्षी यातायात गौरव शर्मा द्वारा स्वय रुचि लेकर सडक पर बने गड्ढों में इन्टरलाकिंग ईंट एवं मिट्टी भरकर यातायात को सुगम तरीके से चलाया गया। पुलिसकर्मियों के इस कार्य की जनता द्वारा सराहना की गयी एवं सोशल मीडिया पर भी भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। पुलिसकर्मियों को उत्साह वर्धन हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सडक सुरक्षा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात निदेशालय उ०प्र० लखनऊ द्वारा यातायात निदेशालय लखनऊ बुलाकर यातायात पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यातायात पुलिसकर्मियों के कार्य से प्रभावित होकर यातायात निदेशालय लखनऊ में किया सम्मानित
RELATED ARTICLES