Monday, November 3, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरपुलिस मुठभेड़ एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल अवैध चाकू...

पुलिस मुठभेड़ एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल अवैध चाकू बरामद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली की पुलिस की शनिवार की देर रात शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है जिसके पास से पुलिस को एक आलाकत्ल अवैध चाकू बरामद हुआ है।
आपको बता दें कि थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव नीमखेडा में दो पक्षों के मध्य विवाद हुआ था जिसमे आरोपी कप्तान उर्फ सलमान पुत्र शाकिर निवासी गांव नीमखेडा थाना कोतवाली देहात बुलन्दशहर द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसी के गांव के अनिल पुत्र छेदी पर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर घायल कर देने की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बंध में थाना कोतवाली देहात पर मुअसं 832/25 धारा 109 (1)/191(2)/191(3) बीएनएस व 3(2) (5) एससी एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। जिसके सम्बन्ध मे शनिवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा आरोपी कप्तान उर्फ सलमान को गिरफ्तार कर उसके द्वारा चिन्हित जगह पर आलाकत्ल बरामद करने हेतु ले जाया गया था। जहाँ कप्तान उर्फ सलमान उपरोक्त द्वारा पुलिस टीम की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कप्तान उर्फ सलमान पुत्र शाकिर निवासी गांव नीमखेडा थाना कोतवाली देहात बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments