बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): होली पर्व को देखते हुए रोडवेज परिवहन ने अपनी तैयारियां कर ली है। होली पर दूर-दराज से अपने घर लौटने वालों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए शनिवार सुबह से बस अड्डे से हर 10 से 15 मिनट में रोडवेज बसों को रवाना किया जाएगा।
आपको बता दें कि बुलंदशहर के साथ-साथ खुर्जा-सिकंदराबाद डिपो से भी नौ मार्च तक बसों का संचालन जारी रहेगा। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उप्र परिवहन निगम की ओर से रोडवेज की नियमित बसों के अलावा अतिरिक्त बसों का रूट तैयार किया गया है। 28 फरवरी से नौ मार्च तक निगम व अनुबंध की बसों का संचालन होगा। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि त्योहार पर सबसे अधिक यात्री दिल्ली रूट पर अप-डाउन करेंगे। ऐसे में दिल्ली रूट की सभी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
होली पर्व को देखते हुए हर 10 से 15 मिनट में चलेंगी रोडवेज बस
RELATED ARTICLES



