Thursday, May 22, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए 65 मुर्गे-मुर्गियां के नमूने जांच...

बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए 65 मुर्गे-मुर्गियां के नमूने जांच के लिए भेजें


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जिले में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। बुधवार को पोल्ट्री फार्म से 65 मुर्गे-मुर्गियों के अलावा अन्य पक्षियों के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए बरेली लैब भेजा गया है। 32 टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। विभाग ने ग्लैंडर्स फारसी की जांच के लिए 35 घोड़ों के नमूने भी लैब भेजे हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि अभी जिले में बर्ड फ्लू नहीं है, लेकिन गोरखपुर और कानपुर में पक्षियों में लक्षण मिलने के बाद सतर्कता बढ़ाई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments