Monday, February 16, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरखुदे गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत

खुदे गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक मासूम खेलता हुआ खुदे गड्ढे में गिर गया जिससे बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के गांव दलेलगढ़ के रहने वाले अनिल की बेटी तीन साल के बेटे देवांश और बेटी को लेकर मायके आई थी। रविवार को पड़ोस में मंदिर पर भंडारा चल रहा था। परिवार उसी में शामिल हुआ था। बच्चा देवांश खेलते-खेलते बराबर में सरकारी जमीन पर खुदे गड्डे में गिर गया। काफी देर तक ना दिखने पर परिजनों ने तलाशा तो बच्चा गड्डे में मिला। परिजनों ने जब बच्चे को निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments