बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र से जुड़े एक वायरल वीडियो को लेकर लगाए गए अवैध पशु कटान के आरोप पुलिस जांच में पूरी तरह निराधार पाए गए हैं। जांच में सामने आया कि यह वीडियो 4 अप्रैल 2026 का है और वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति इनाम है, जो खुर्जा में लाइसेंसी मीट शॉप संचालित करता है।
आपको बता दें कि सीओ शोभित कुमार ने बताया कि इनाम खुर्जा स्थित मीट फैक्ट्री से वैध तरीके से मीट खरीदकर लाता है। 4 अप्रैल को वह अपने घर पर मीट की साफ-सफाई कर रहा था, ताकि मीट की साफ-सफाई कर उसे अपनी दुकान पर बिक्री के लिए रखा जा सके। इसी दौरान उसका वीडियो बना लिया गया। जांच में यह भी पता चला कि वीडियो इनाम के चचेरे भाई ने बनाया था। दोनों भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते वीडियो को गलत तथ्यों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इनाम ने पुलिस को अपनी दुकान का वैध लाइसेंस और मीट खरीद से संबंधित बिल भी उपलब्ध कराए जिनकी जांच के बाद सभी दस्तावेज सही पाए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले में अवैध पशु कटान जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
वायरल वीडियो की जांच में अवैध कटान के आरोप निकले निराधार, पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला
RELATED ARTICLES



