Tuesday, March 17, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरजहांगीराबाद: बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के लिए 44 करोड़ रुपए का...

जहांगीराबाद: बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के लिए 44 करोड़ रुपए का हुआ बजट तैयार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की जहांगीराबाद नगर पालिका में सोमवार को बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इस बोर्ड बैठक में क्षेत्र में विकास कार्य कराने की योजना तैयार की हैं। इस योजना के तहत 44 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया हैं। बैठक में पालिका अध्यक्ष किशनपाल लोधी की अध्यक्षता में 43,6269732 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पास किया गया।
आपको बता दें कि सोमवार को पालिका अध्यक्ष, ईओ और सभासदों ने नवनिर्मित हॉल का पूजन कर बैठक का शुभारंभ किया। संचालन कर रहे ईओ मणी सैनी ने बजट को पढ़कर सुनाया। बताया कि गृह कर, जल कर, लाइसेंस शुल्क, राज्य वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग, विविध आय व ठेका पैठ आदि मद से करीब 436269732 करोड़ रुपये की आय अनुमानित है। जिससे नगर में सड़कों,नाले, नालियों, समेत अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर की सफाई व्यवस्था को ओर बेहतर बनाया जाएगा। उक्त बजट से कर्मचारियों का वेतन भी दिया जाएगा। बैठक में पिछली बैठक में आय व्यय की भी पुष्टि की गई। इसके अलावा नगर के सभी खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को भी तत्काल ठीक कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभासद मनमोहन अग्रवाल, सुल्तान अंसारी, कल्पना शर्मा, मुन्नी अंसारी, धर्मेन्द्र धन्नू, रिजवान बंटी, मोहित चौधरी, शशि पाठक, ओमप्रकाश लोधी, रोबिन चौधरी आदि सभासद मौजूद रहे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments