बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान पुलिस का सख्त पहरा रहा।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह ने नमाज अदा कर घर लौट रहे नमाजियों से मुलाकात की और ईद की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी, ड्रोन कैमरा और पैदल गश्त कर ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराया। नमाज के दौरान सभी ने अमन चैन की कामना की।
जहांगीराबाद: एएसपी ने मुस्लिम समाज को दी ईद की शुभकामनाएं
RELATED ARTICLES



