Saturday, February 14, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरजहांगीराबादः चार शातिर चोर गिरफ्तार

जहांगीराबादः चार शातिर चोर गिरफ्तार


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर पुलिस ने अपराधों पर लगाए जा रहे अंकुश के चलते शनिवार को चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिसकी निशानदेही से पुलिस ने कब्जे से 36 बोरी गेंहू व घटना में प्रयुक्त एक टाटा ऐस गाडी बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को स्वाट टीम व थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा 04 शातिर चोरो को चोरी किये गये गेंहू व घटना में प्रयुक्त गाडी टाटा ऐस सहित ग्राम पीपेरा रोड थाना जहांगीराबाद से गिरफ्तार किया गया। आरोपी बंटी पुत्र बिरमा निवासी कासना की मडैया थाना कासना जनपद गौतमबुद्धनगर, जबर सिंह पुत्र कालीचरण निवासी गांव नट नगला थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर, उदयवीर सिंह पुत्र राजपाल निवासी गांव नट नगला थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर, रंजीत पुत्र कंच्छी निवासी गांव नट नगला थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 36 बोरी गेंहू तथा 01 टाटा ऐस गाडी सं0 UP 16 FT 7078 बरामद की है। पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया गया है कि एक सप्ताह पहले शातिर चोरों ने थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत मुन्ना जी एंड सन्स फर्म से गेहू की बोरिया चोरी की गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना जहांगीराबाद आरोपियों कि तलाश में ही जिन्हें आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments