बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र की अमरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में प्राचीन चामुंडा मंदिर को मंगलवार की देर रात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर मंदिर से लाखों रुपए की नकदी, चांदी का मुकुट व छत्र चोरी कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देते हुए मामले में कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो सारा सामान गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अमरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में प्राचीन चामुंडा मंदिर स्थित है। मंगलवार की रात मंदिर के पुजारी मंदिर को बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोर मंदिर में लगे लोहे के जाल को काटकर भीतर दाखिल हुए और मंदिर में रखी नकदी, मां चामुंडा मैया का चांदी का मुकुट व छत्र चोरी कर फरार हो गए। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
जहांगीराबाद: मां चामुंडा मंदिर से नकदी व मुकुट समेत लाखों का सामान चोरी
RELATED ARTICLES



