Tuesday, March 31, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरजहांगीराबाद: खाने के पैसे मांगने पर सिपाही द्वारा होटल संचालक के साथ...

जहांगीराबाद: खाने के पैसे मांगने पर सिपाही द्वारा होटल संचालक के साथ अभद्रता करने का आरोप


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र की अमरगढ़ पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही द्वारा होटल संचालक से अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। होटल संचालक का आरोप है कि सिपाही उसके होटल में मुफ्त खाना खाता है। होटल संचालक ने जब खाना खाने के रुपए मांगे तो सिपाही भड़क उठा और गाली-गलौच करने लगा। पीड़ित होटल संचालक ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर तहरीर दी और मामले में कार्यवाही की मांग की।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक होटल संचालक के साथ गाली-गलौच करता हुआ नजर आ रहा है और कॉलर पकड़कर खींचता हुआ भी दिख रहा है। यह युवक अमरगढ़ चौकी में तैनात सिपाही बताया जा रहा है। आरोप है कि शनिवार की रात करीब नौ बजे सिपाही ने मलाई चाप और रोटी ऑर्डर की थी। जब संचालक जितेंद्र ने रुपए मांगे तो सिपाही आग बबूला हो गया। इस दौरान सिपाही ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए चौकी प्रभारी को फोन लगा दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि चौकी प्रभारी ने रात नौ बजे होटल को बंद करने की चेतावनी दी है।
सीओ अनूपशहर विकास प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही द्वारा ऑनलाइन भुगतान के कुछ प्रमाण मिले है जिससे आरोप संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और लिखित शिकायत की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments