Wednesday, February 11, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरबेंगलुरु में हुआ जहांगीराबाद निवासी आईटी इंजीनियर का आकस्मिक निधन

बेंगलुरु में हुआ जहांगीराबाद निवासी आईटी इंजीनियर का आकस्मिक निधन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के स्पेयर पार्ट्स कारोबारी जगवीर सिंह मान के 28 वर्षीय पुत्र और आईटी इंजीनियर प्रमोद मान का बेंगलुरु में आकस्मिक निधन हो गया। मंगलवार शाम हुई इस दुखद घटना की खबर जैसे ही जहांगीराबाद पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
आपको बता दें कि प्रमोद मान बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वे अपने परिवार की उम्मीदों का केंद्र थे और अपने मिलनसार स्वभाव व मेहनत के लिए जाने जाते थे। अचानक हुए उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में गहरा सदमा है। उनके पिता जगवीर सिंह मान विमल टॉकीज के पास स्पेयर पार्ट्स की प्रतिष्ठित दुकान संचालित करते हैं। प्रमोद की मृत्यु की सूचना मिलते ही व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और नगरवासियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments