जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने मोहल्ला राधा कृष्ण कुंज निवासी पीएनबी शाखा प्रबंधक के मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना से क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी हैं।
आपको बता दें कि पीएनबी शाखा प्रबंधक के मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। वारदात के समय पीड़ित मैनेजर अपने दिल्ली वाले आवास पर गए हुए थे जिसका चोरों ने फायदा उठाया। चोर मकान में दाखिल हुए जिन्होंने करीब 7 से 8 लाख रुपए के आभूषण व रसोई में रखा भरा गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। जब बैंक मैनेजर अपने घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई हैं।
पीएनबी शाखा प्रबंधक के मकान से लाखों के आभूषण व गैस सिलेंडर चोरी
RELATED ARTICLES



