Wednesday, February 11, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरयूपी बैडमिंटन की पहली महिला रेफरी बनेंगी ज्योति

यूपी बैडमिंटन की पहली महिला रेफरी बनेंगी ज्योति


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर: पूर्व राजस्व मंत्री स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सिरोही की पुत्रवधू ज्योति राजपूत को उत्तर प्रदेश बैडिमिंटन एसोसिएशन ने रेफरी बनाया है। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन में पहली महिला रेफरी होंगी। भाजपा नेता डा. दिग्विजय सिरोही ने बताया कि उनकी पत्नी ज्योति राजपूत को उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन ने रेफरी बनाया है। वह प्रदेश की पहली महिला बैंडमिंटन रेफरी होंगी। वह इस साल स्टेट रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं देंगी।
साल 2013 में उन्हें नेशनल अंपायर ग्रेड-2 का दर्जा मिला, और 2023 में पदोन्नत होकर वह नेशनल अंपायर ग्रेड-1 बनीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ज्योति राजपूत ने अपनी पहचान बनाई है। साल 2025 उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण रहा, जब उन्होंने कोटक इंडिया जूनियर इंटरनेशनल सीरीज (हैदराबाद), सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप (लखनऊ) और योनेक्स-सनराइज बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप (गुवाहाटी) जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में अहम भूमिका निभाई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments