Friday, March 13, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरककोड़: स्विफ्ट कार नहर में गिरी, बाइक सवार दंपति गंभीर घायल

ककोड़: स्विफ्ट कार नहर में गिरी, बाइक सवार दंपति गंभीर घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में शुक्रवार को चचूरा नहर की पटरी पर गांव सुनपेड़ा के पास जहारवीर मंदिर के निकट एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इससे पहले कार ने बाजार से अपने घर लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और सुनपेड़ा गांव के युवाओं ने साहस दिखाते हुए तुरंत नहर में छलांग लगा दी और कार में फंसे लोगों को तलाशने का प्रयास किया। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी कार के अंदर कोई व्यक्ति नहीं मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से स्विफ्ट कार को नहर से बाहर निकलवाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ककोड़ थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments