बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में बाल विवाह रोकने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं, कार्रवाई के दौरान मौजूद महिला कार्यकर्ता की कस्टडी से किशोरी को जबरन छुड़ा लिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मामले में पुलिस ने 19 नामजद तथा करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आपको बता दें कि प्रशासन को सूचना मिली थी कि गांव में एक नाबालिग किशोरी का विवाह कराया जा रहा है। सूचना पर बाल संरक्षण से जुड़ी टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने जब बाल विवाह रुकवाने की कार्रवाई शुरू की तो कुछ ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि भीड़ ने टीम के साथ धक्का-मुक्की की और महिला कार्यकर्ता की निगरानी में मौजूद किशोरी सोनम को जबरन अपने कब्जे में लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर हालात पर काबू पाया। अधिकारियों का कहना है कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। पुलिस ने 19 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ककोड़: बाल विवाह रोकने गई टीम पर हमला, 19 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



