बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लगातार देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शनिवार को स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं। यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा जिससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, कालका जंक्शन से चलकर कोलकाता जाने वाली कालका-हावड़ा मेल लगभग तीन घंटे की देरी से खुर्जा जंक्शन पहुंची। वहीं डाउन रूट पर कोलकाता से कालका जंक्शन जाने वाली कालका मेल भी अपने निर्धारित समय से तीन घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा लखनऊ से चलने वाली गोमती एक्सप्रेस भी करीब तीन घंटे लेट रही। ट्रेनों की देरी के कारण प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। यात्रियों का कहना है कि आए दिन ट्रेनों की देरी खुर्जा जंक्शन पर आम बात हो गई है।
कालका-हावड़ा मेल और गोमती एक्सप्रेस 3-3 घंटे देरी से आई
RELATED ARTICLES



