Sunday, January 18, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरगरीब बेटियों की शादी के लिए तैयार किया जा रहा है कल्याण...

गरीब बेटियों की शादी के लिए तैयार किया जा रहा है कल्याण मंडपम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मुख्यमंत्री योजना के तहत बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में गरीब और जरूरतमंद बेटियों की शादी के लिए कल्याण मंडपम का निर्माण किया जा रहा है. इस कल्याण मंडपम पर 3.58 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यह मंडपम फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं से युक्त होगा। मंडपम का कार्य 95 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। जल्द ही कार्य पूरा होने के बाद नगर पालिका को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद कल्याण मंडपम के लिए नगर पालिका द्वारा कम से कम किराया रखा जाएगा।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब बेटियों की शादी के लिए इस मंडपम का निर्माण कराया है। मंडपम के आसपास बाबा मस्तराम की समाधि, हर-हर महादेव मंदिर, जेपी यूनिवर्सिटी और जेपी हॉस्पिटल जैसे सुविधाएं भी मौजूद है। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने बताया कि कल्याण मंडपम गंगा किनारे बाबा मस्तराम घाट के पास 10 बीघा भूमि पर बन रहा है जिस पर 3.58 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इस मंडपम में 500 लोगों की क्षमता वाला हॉल, अतिथि कक्ष, पार्किंग लॉन और बगीचा जैसे सुविधा उपलब्ध है। मंडपम का निर्माण कार्य गुजरात और राजस्थान के कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। यह मंडपम फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं से युक्त होगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कल्याण मंडपम को कार्यदायी संस्था C&DS से हैंडओवर लिया जाएगा और कल्याण मंडपम का किराया कम से कम रखा जाएगा तथा बोर्ड मीटिंग में किराया सर्वसम्मति से तय किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments