Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: मिनी स्टेडियम पर खर्च होंगे 1.65 करोड़

खुर्जा: मिनी स्टेडियम पर खर्च होंगे 1.65 करोड़


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में अब मिनी स्टेडियम बनने जा रहा है। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण गांव किर्रा में स्टेडियम बनाने जा रहा है। इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। इस स्टेडियम पर करीब 1.65 करोड़ खर्च होंगे।
आपको बता दें कि बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के अफसरों के अनुसार, स्टेडियम के लिए गांव किर्रा में करीब 0.30 हेक्टेयर भूमि पर मिनी स्टेडियम बनाने को चिन्हित किया गया है। इस मिनी स्टेडियम की बाउंड्री, खिलाड़ियों को कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम, बेंच, शेड, प्रशिक्षण के लिए मैदान, शौचालय आदि की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही स्टेडियम में रनिंग ट्रेक, कोर्ट और जिम की सुविधा भी होगी। इन सभी पर करीब 1.65 करोड़ रूपए खर्च होंगे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments