बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर के मौहल्ला हनुमान टीला में 40 वर्षीय सट्टा कारोबारी ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि घटना मौहल्ला हनुमान टीला की है। बताया जा रहा है कि एक सट्टा कारोबारी ने अपनी कनपटी पर गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनीष बंसल के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लगातार दबिश और दबाव के चलते मनीष बंसल काफी परेशान चल रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद




