बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के युवाओं के लिए खुशखबरी है। जेके इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट खुर्जा में 13 फरवरी को एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की छह प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और मौके पर ही युवाओं का साक्षात्कार लेकर रोजगार के लिए चयन करेंगी।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि यह रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। मेले का मुख्य उद्देश्य स्नातक एवं आईटीआई पास युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग की वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov. in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क होगी।
उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होना अनिवार्य है।
खुर्जा: 13 फरवरी को लगेगा भव्य रोजगार मेला, 6 निजी कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन
RELATED ARTICLES



