बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में पहासू–शिकारपुर रोड पर सब्जी बेचकर घर लौट रहे एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। परिजनों ने दूसरे पक्ष पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए खुर्जा कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
आपको बता दें कि पहासू–शिकारपुर रोड पर सब्जी बेचकर वापस लौट रहे थे तभी पीछे से आई कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मलखान सिंह निवासी विवेक विहार कॉलोनी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि 4-5 दिन पहले शिल्पी गार्डन निवासी एक व्यक्ति से सब्जी खरीदने को लेकर कहासुनी हुई थी। उस दौरान आरोपी ने मलखान सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों का कहना है कि उसी रंजिश के चलते कार से कुचलकर हत्या की गई है। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
खुर्जा: पुरानी रंजिश के चलते सब्जी विक्रेता को कार से कुचलकर हत्या करने का आरोप
RELATED ARTICLES



