बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव अरनिया मंसूरपुर में रविवार सुबह घर के बाहर टहल रहे एक वृद्ध पर दबंगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के पीछे पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गांव अरनिया मंसूरपुर निवासी 65 वर्षीय रोहतास रविवार सुबह अपने घर के बाहर टहल रहे थे। तभी अचानक कुछ दबंग वहां पहुंचे और उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वृद्ध जमीन पर गिर पड़े और हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल रोहतास को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रोहतास के बेटे के तलाक के बाद लड़की पक्ष के लोगों से रंजिश चल रही थी, इसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खुर्जा: घर के बाहर टहल रहे वृद्ध पर दबंगों ने किया लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला
RELATED ARTICLES



