बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में सांड और आवारा गोवंश के आतंक को देखते हुए गुरुवार दोपहर नगर पालिका ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पालिका की टीम ने अलग-अलग इलाकों में घूम रहे सांडों और गोवंश को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
नगर पालिका कर्मियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से आवारा गोवंश द्वारा लोगों पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। कई लोग इन हमलों में घायल भी हो चुके हैं। बाजारों, मुख्य मार्गों और रिहायशी क्षेत्रों में सांडों के झुंड से आमजन में भय का माहौल बना हुआ था। टीम ने शहर के व्यस्त चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी करते हुए पशुओं को पकड़ा।
खुर्जा: सांड और आवारा पशु को पकड़ने के लिए चला अभियान
RELATED ARTICLES



