बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास देर रात शराब के नशे में धुत कई युवकों ने एक युवक को घेर लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले युवक के साथ गाली-गलौज की और फिर अचानक उस पर टूट पड़े। लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई करने के बाद दबंगों ने युवक का गला दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद शराबी युवक फरार हो गए। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
खुर्जा: रोडवेज बस स्टैंड के पास शराबियों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा, गला दबाकर जान लेने की कोशिश
RELATED ARTICLES



