Saturday, March 21, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: नमाज से लौट रहे युवक पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई...

खुर्जा: नमाज से लौट रहे युवक पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात नमाज पढ़कर घर लौट रहे एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि मामला बुधवार की रात का है। जब युवक नमाज अदा कर अपने घर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों से उसकी मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। इस दौरान किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास तेज कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments