Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: पूर्व सैनिक हवलदार कन्हैया लाल का हुआ निधन, जनपद हापुड़ से...

खुर्जा: पूर्व सैनिक हवलदार कन्हैया लाल का हुआ निधन, जनपद हापुड़ से आई सैन्य टुकड़ी ने दी अंतिम विदाई


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के गांव ढांकर निवासी पूर्व सैनिक हवलदार कन्हैया लाल का हृदय गति रूकने से अचानक निधन हो गया। उनके निधन से गांव में मातम पसर गया। हापुड़ जिले के बाबूगढ़ छावनी से आई सैन्य टुकड़ी और इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने राजकीय सम्मान के साथ हवलदार कन्हैया लाल को श्रद्धांजलि दी।
आपको बता दें कि गांव ढांकर निवासी पूर्व सैनिक हवलदार कन्हैया लाल का हृदय गति रूकने से अचानक निधन हो गया। उनकी अचानक हुई मृत्यु से परिजनों और स्थानीय लोग दंग रह गए। हापुड़ जिले के बाबूगढ़ छावनी से आई सैन्य टुकड़ी ने पूर्व सैनिक को दिया जाने वाला झंडा उनके पुत्र को दिया गया। इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्हें अंतिम विदाई दी गई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments