Tuesday, April 7, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: तेज हवा में 4 बिजली के खंभे टूटकर मकानों पर गिरे,...

खुर्जा: तेज हवा में 4 बिजली के खंभे टूटकर मकानों पर गिरे, मची अफरा-तफरी


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर के पॉटरी सेंटर क्षेत्र में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ आई बूंदाबांदी ने बड़ा खतरा खड़ा कर दिया। इलाके में लगे चार जर्जर विद्युत खंभे एक साथ टूटकर मकानों पर गिर पड़े, जिससे पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद इलाके की बिजली गुल हो गई और ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को मामले अवगत कराया। सूचना पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने मरमट कार्य किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पॉटरी सेंटर से बुर्ज उस्मान चौकी की ओर जाने वाले रास्ते पर गंदे नाले के किनारे लंबे समय से कमजोर हालत में खंभे लगे हुए थे। रविवार दोपहर जैसे ही तेज हवा चली, खंभे अपनी जगह से उखड़कर सीधे घरों पर आ गिरे। उस वक्त लाइनों में करंट दौड़ रहा था, जिससे लोग दहशत में आ गए और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों में डर का माहौल बना रहा। खंभे गिरने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत लाइन काटकर मरम्मत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार जर्जर खंभों को बदलने की शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर बड़ा हादसा हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता?



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments