बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र में गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण का बड़ा मामला सामने आया है। आपूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान सैकड़ों की संख्या में 19, 35 और 47.5 किलोग्राम क्षमता के गैस सिलेंडर बरामद किए। कार्रवाई के दौरान मौके पर स्टॉक रजिस्टर और लाइसेंस संबंधी जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
आपको बता दें कि आपूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह के अनुसार, दुर्गा ऑर्गेनिक फर्म में अवैध तरीके से भारी मात्रा में वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा था। सूचना के आधार पर खुर्जा के आपूर्ति निरीक्षक ने टीम के साथ छापा मारा। छापे के दौरान बड़ी संख्या में सिलेंडर बिना वैध अनुमति के रखे पाए गए। जांच के दौरान फर्म संचालक शिवम बंसल कोई वैध लाइसेंस या स्टॉक से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। विभाग ने इसे आवश्यक वस्तु अधिनियम और गैस भंडारण नियमों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध भंडारण न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा को भी गंभीर खतरा हो सकता है। बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडरों का बिना सुरक्षा मानकों के भंडारण किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता था। विभाग ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
खुर्जा: गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा, फर्म संचालक पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



