बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन पर शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया जब फरक्का एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक फौजी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन के खुर्जा जंक्शन पहुंचते ही रेल कर्मचारियों और यात्रियों की मदद से फौजी को आनन-फानन में खुर्जा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि फौजी हरियाणा के जींद जिले के निवासी थे और फरक्का एक्सप्रेस से लखनऊ की ओर जा रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ने पर साथी यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे स्टाफ को दी। इसके बाद ट्रेन को खुर्जा जंक्शन पर रोका गया और तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। फौजी की मौत से परिजनों में मातम पसर गया।
खुर्जा जंक्शन: फरक्का एक्सप्रेस में फौजी की बिगड़ी तबियत, मौत
RELATED ARTICLES



