Tuesday, February 10, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: गांधी मार्ग पर खुला नाला दे रहा हादसों को न्योता

खुर्जा: गांधी मार्ग पर खुला नाला दे रहा हादसों को न्योता


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा के प्रमुख गांधी मार्ग पर खुला पड़ा नाला राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। व्यस्ततम मार्ग होने के बावजूद नाले को ढकने की कोई ठोस व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। इसके चलते जहां रोजाना आवागमन करने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं किसी बड़े हादसे की आशंका भी लगातार बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में कई लोग खुले नाले में गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग आंखें मूंदे बैठा है। नाले के आसपास न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही बैरिकेडिंग की गई है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह समस्या नई नहीं है। कई बार शिकायतें किए जाने के बाद भी नगर पालिका अथवा संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे आमजन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा हो।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गांधी मार्ग पर खुले नाले को तत्काल ढकवाया जाए और जब तक स्थायी समाधान न हो, तब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments