बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा रोड स्थित गंगनहर किनारे रविवार को पशुओं के अवशेष मिलने से हिंदू संगठनो में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझा-बूझाकर शांंत कराया। खुर्जा के सीओ शोभित और खुर्जा नगर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने जेसीबी की मदद से मृत पशुओं के अवशेषों को गड्ढा खोदकर दफनाया। ग्रामीणो का कहना है कि यहां नहर किनारे काफी समय से मृत पशुओं के अवशेष पड़े मिलते रहते हैं जिन्हें गड्ढा खोदकर दफनाया जाता हैं।
खुर्जा: पशु अवशेष मिलने से लोगों में आक्रोश
RELATED ARTICLES



