बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक की अवैध तमंचों के साथ फोटो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीरों में युवक खुलेआम कई अवैध हथियार लहराता हुआ नजर आ रहा है। तस्वीरों के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है और लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि युवक ने खुद ही अपनी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें वह अलग-अलग अंदाज में तमंचों के साथ दिखाई दे रहा है। तस्वीरों के वायरल होते ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले का संज्ञान लेते हुए खुर्जा पुलिस ने वायरल तस्वीरों की जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान की जा रही है।
खुर्जा: अवैध तमंचों के साथ युवक की फोटो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
RELATED ARTICLES



