बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अन्तर्गत थाना खुर्जा नगर मिशन शक्ति टीम द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया गया। अवगत कराना है कि रविवार को भोपाल (मध्यप्रदेश) निवासी एक महिला के खुर्जा नगर रोड़वेज बस अड्डे पर बस से उतरते समय उसका मोबाइल बस में रह गया था जिसकी सूचना महिला द्वारा थाना खुर्जा नगर पर मिशन शक्ति टीम को दी गयी।
शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अन्तर्गत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना खुर्जा नगर मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मोबाइल की लोकेशन प्राप्त कर एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर गुम हुए मोबाइल को बरामद कर महिला को सुपुर्द किया गया। महिला द्वारा गुम हुआ मोबाइल पाकर खुर्जा नगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
खुर्जा: पुलिस ने खोया फोन बरामद कर भोपाल निवासी महिला स्वामी को सौंपा
RELATED ARTICLES



