Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: जनसेवा केंद्र संचालक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, घटना सीसीटीवी...

खुर्जा: जनसेवा केंद्र संचालक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खीरखानी में शुक्रवार की शाम जनसेवा केंद्र संचालक को कुछ दबंगों ने दुकान से बाहर घसीटकर बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस दौरान दबंगों ने दुकान में भी तोड़फोड़ की। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ दबंग एक जन सेवा केंद्र युवक को दुकान से बाहर निकाल कर जमकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दबंगों ने जन सेवा केंद्र में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद सभी दबंग फरार हो गए। मामले में पीड़ित के पिता ने थाने में शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments