Sunday, July 6, 2025
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबर1.21 करोड़ की लागत से किसान कल्याण केंद्र बनकर तैयार

1.21 करोड़ की लागत से किसान कल्याण केंद्र बनकर तैयार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में कृषि विभाग का किसान कल्याण केंद्र बनकर तैयार हो गया है। यह केंद्र करीब 1.21 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है। इसका संचालन जल्द होगा। आपको बता दें कि जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि शासन से पिछले दिनों जिले में पांच किसान कल्याण केंद्र बनाने की स्वीकृति मिली थी। इसी के साथ प्रत्येक केंद्र निर्माण के लिए 1.21 करोड़ की राशि प्राप्त हुई थी। खुर्जा में किसान कल्याण केंद्र बनकर तैयार हो गया है। वहीं सिकंदराबाद, गुलावठी, अगौता, डिबाई में केंद्र जल्द बनाकर तैयार हो जाएंगे। किसानों को खाद और बीज तो समिति के जरिए उपलब्ध हो जाते थे, लेकिन दवा और प्रशिक्षण के लिए उन्हें अलग-अलग जगह पर जाना होता है। किसान कल्याण केंद्र में किसानों को खाद बीज यंत्र और प्रशिक्षण एक स्थान पर मिलेंगे। किसानों के इन्हीं समस्याओं को देखते हुए किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इन केंद्रो में कृषि विभाग की ओर से कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो किसानों की समस्या का समाधान करेंगे। केंद्र सप्ताह में हर दिन खुलेगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments