बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के पंचवटी रजवाहे के पास गांव किला के खेतों में गुरुवार की दोपहर नीम के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। खेतों पर काम करने गई महिला मजदूर ने जब फांसी के फंदे से शव देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर को गांव किला के खेतों में काम करने गई। महिलाओं ने शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। इसमें नीम के पेड़ पर फंदे से शव लटका हुआ था। शव को नीचे उतारा गया। शव की शिनाख्त बृज विहार कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय दीपू के रूप में हुई। दीपू पॉटरी इकाई में मजदूरी करता था। हादसे की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर दीपू की पत्नी नीतू, मां छमिया और अन्य परिजन पहुंच गए। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथमादृष्टया घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है।
नीम के पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव
RELATED ARTICLES



