Friday, April 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीनों का अधिग्रहण शुरू, जानिए कितना...

ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीनों का अधिग्रहण शुरू, जानिए कितना मिल रहा मुआवजा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के लिए शासन से जिस जमीन का अधिग्रहण किया गया था। जमीनों के बैनामें शुरू हो गए हैं गुरुवार को बुलंदशहर जिले की खुर्जा तहसील क्षेत्र के पांच किसानों ने बैनामा कराया है। इस महत्वाकांक्षी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अपनी हिस्से का बुनियादी पत्थर रख दिया है। नगरीय क्षेत्र में किसानों को सर्किल रेट का दोगुना, ग्रामीण क्षेत्र में सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।
आपको बता दें कि ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर तहसील के 17 गांव, शिकारपुर तहसील के पांच गांव, स्याना तहसील के आठ गांव, खुर्जा के सात गांव, सिकंदराबाद तहसील के दो गांव, जनपद की पांच तहसीलों के कुल 39 गांवों से होकर गुजरेगा। परियोजना के लिए करीब 8700 किसने की कुल 677 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। 74 किलोमीटर दूरी के लिंक एक्सप्रेसवे का करीब 35 से 40 किलोमीटर भाग बुलंदशहर जनपद से होकर गुजरेगा। लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण पर चार से साढ़े चार हजार करोड़ की लागत आने का अनुमान है।
बुलंदशहर जिले की डीएम श्रुति ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों के बैनामा प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा शीघ्र उनके खातों में धनराशि भेजी जाए, ताकि परियोजना समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सके। गुरुवार को हुए पांच किसानों के बैनामे के बाद एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के लिए बैनामा कराने वाले किसानों को नगरीय क्षेत्र में सर्किल रेट का दोगुना तथा ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। खुर्जा तहसील के पांच किसानों ने गुरुवार को बैनामे कराए। बैनामा करने वाले किसानों का स्वागत किया गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments