बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में इंस्टाग्राम रील पर भद्दे कमेंट्स को लेकर चला विवाद आखिरकार हत्या में बदल गया। पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि अमन रजा की हत्या किसी पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि सोशल मीडिया कमेंट्स की वजह से की गई।
आपको बता दें कि पुलिस के मुताबिक, समद मूसा इंस्टाग्राम पर लगातार रील अपलोड करता था। उसकी रील्स पर अमन रजा आपत्तिजनक और भद्दे कमेंट्स करता था। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी और विवाद भी हुआ, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल को समद मूसा ने अमन रजा को रेलवे रोड पर मिलने के लिए बुलाया। वहां से बहाने से उसे रेलवे ट्रैक की तरफ ले गया, जहां मौका पाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। अमन हत्याकांड में परिजनों ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस की गहन जांच और साक्ष्यों के आधार पर वे तीनों निर्दोष पाए गए। इसके बाद पुलिस ने असली आरोपी समद मूसा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंस्टाग्राम रील के भद्दे कमेंट बने मौत की वजह: समद मूसा ने रेलवे ट्रैक पर बुलाकर की अमन रजा की हत्या
RELATED ARTICLES



