बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन पर होली के चलते आगामी पांच मार्च तक लंबे रूट की ट्रेनों में रिग्रेट कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को तत्काल का टिकट भी मिलना मुश्किल हो गया है। बिहार व पूर्वी जिलों की ओर जाने वाले यात्रियों को गाजियाबाद, दिल्ली या अलीगढ़ जंक्शन से रिजर्वेशन कराने पड़ रहे हैं। मूल रूप से मैनपुरी निवासी संजय ने बताया कि वह खुर्जा के एक स्कूल में शिक्षक हैं। होली की छुट्टी पर घर जाने वाले थे, लेकिन ट्रेनों में रिजर्वेशन ही नहीं हो रहा है। खुर्जा जंक्शन टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि होली के चलते लंबे रूट को ट्रेनों में आरक्षण पहले ही पूरे हो गए थे। स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मोना ने बताया कि होली के चलते ट्रेन हाउसफूल चल रही हैं।
लंबे रूट की ट्रेने पांच मार्च तक फुल
RELATED ARTICLES



