Monday, February 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरयमुनापुर स्टेडियम में खेलों का महाकुंभ, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों...

यमुनापुर स्टेडियम में खेलों का महाकुंभ, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर क्षेत्र में स्थित यमुनापुर स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित पीएम श्री एवं परिषदीय विद्यालयों की जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं प्रतियोगिता का उद्घाटन कर किया। मैदान में मार्च पास्ट, विभिन्न खेल स्पर्धाओं और विद्यार्थियों के जोश ने कार्यक्रम को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक सुदृढ़ता का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती, नैतिक मूल्यों और अनुशासन का भी आधार हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करती हैं। खेल जीवन में संघर्ष से जूझने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देते हैं।
प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न पीएम श्री एवं परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments