बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन पर अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस गुरुवार को रद्द रही जिसके कारण गाजियाबाद और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, पुरानी दिल्ली से चलकर टूंडला जाने वाली टीएडी पैसेंजर दो घंटे देरी से आई। ट्रेनो के लेटलतीफी और लेट आने से यात्रियों को स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
महानंदा एक्सप्रेस गुरुवार को रही रद्द
0
8
RELATED ARTICLES



